Wednesday, July 22, 2009

मंदी का असर......कार पूलिंग . भाग -1

मंदी का असर......कार पूलिंग . भाग -1

मंदी आई थी ....कहीं कहीं अभी भी है .......या आने से पहले ही मीडिया द्वारा ले आई गई थी ,हमें तो समझ में नही आया । लोग कहते हैं अभी भी गई नही है .....वापस आ सकती है फिर से ....
मंदी के लेखा जोखा में हम भी दिमाग लगाते रहे ....यूँ कहें तो दिमाग का दही बनाते रहे ..
जहाँ तक समझ पाया तो लगता है मंदी मैडम जी जितनी आई नहीं थी उससे ज्यादा उसे बताई
गई .....और संस्थाओं ने अलग अलग तरीके से उसका फ़ायदा भी उठाया ......आप लोगों को भी
पता होगा .प्राइवेट जॉब में ऐसे माहोल का पहला अनुभव था .....कुछ समझ भी नहीं आता था। क्या हो रहा है.....क्या करना चाहिए । कुछ दिनों बाद घर पर बाबुजी (पिताजी ) से बात हो रही थी बोले पेपर आजकल मंदी की ख़बर से भरा रहता है ,तुम्हारा जॉब तो सब ठीक चल रहा है न ......हम भी बोले हाँ सब ठीक है ....क्या बोलते ..शनिवार की छुट्टी हो गई है ......और उसके पैसे कट रहे हैं ......वैसे भी ...जब आप घर से दूर रह रहे होते हैं तो फ़ोन पर सब ठीक ही हो ता है ...सही वस्तुस्थिति तो घर जाकर ही पता चल पाती है ।
हाँ तो जितना आप नहीं सोच रहे होते मंदी के बारे में उससे ज्यादा परोसी,परीचित चिंतित रहते ....

कुछ सहकर्मी का तो यही काम हो गया था .......कुछ भी बात ...मंदी को लपेटे में ले लेंगे ....भाई लोगों की तो दिनचर्या हो गई थी,कि रात में न्यूज़ देखना और सुबह मोर्निंग मीटिंग में उसे जनता के सामने परोसना हो गया था ....अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ पर तो अच्छी पकर बन गयी थी। आदत ऐसी हो गयी थी की उन्हें मना भी करदो ,नहीं मानते ......पूरी कहानी सुनाकर ही दम लेंगे।कमाल के जीव हुआ करते हैं।ये समझ लो आपकी सहनशीलता के ये असली थर्मामीटर होते हैं ।
कहानी का शेष भाग आने वाले पोस्ट में ।
धन्यवाद् ।
कन्हैया.

Tuesday, July 14, 2009

माँ ........प्यारी माँ.....

नमस्ते....
सोच रहा था की ब्लॉग तो बना लिया ,लेकिन पोस्ट की संख्या तो एक पर ही टिकी हुई है।क्या लिखा जाए ...कैसे लिखा....जाए.....
इसी क्रम में अपने मेल को देख रहा था। मेरे एक मित्र हैं ..अरूप ...जी ...जमशेदपुर ..से ...उन्होंने इस
कविता को मुझे भेजा था । इस कविता के कवि का नाम तो मुझे नहीं मालुम है।
अगर किसी सुधीजन को कवि का नाम मालुम हो तो हमें भी अवगत कराएँ।आपत्ति हो तो वह भी स्वीकार्य है।

माँ ..... प्यारी ......माँ

जब तु पैदा हुआ कितना मजबुर था
ये जहाँ तेरी सोच से भी दूर था
हाथ पाँव भी तब तेरे अपने न थे
तेरी आँखों में दुनियाँ के सपने न थे
तुझ को आता सिर्फ़ रोना ही था
दूध पी के काम तेरा सोना ही था
तुझ को चलना सिखाया था माँ ने तेरी
तुझ को दिल में बसाया था माँ ने तेरी
माँ के साए परवान चड़ने लगा
वक्त के साथ क़द तेरा बढने लगा
धीरे धीरे तु कडियल जवान हो गया
तुझ पे सारा जहाँ मेहरबान हो गया
ज़ोर -ऐ - बाजु पे तु बात करने लगा
ख़ुद ही सजने लगा ख़ुद संवारने लगा
एक दिन एक लड़की तुझे भा गई
बन के दुल्हन वो तेरे घर आगई
अब फरायेज़ से तु दूर होने लगा
बीज नफरत का ख़ुद ही तु बोने लगा
फिर तु माँ बाप को भी भुलाने लगा
तीर बातों के फिर तु चलाने लगा
बात बात पे उनसे तु लड़ने लगा
कायदा एक नया तु फिर पड़ने लगा
याद कर तुझ से माँ ने कहा एक दिन
अब हमारा गुज़ारा नहीं तेरे बिन
सुन के ये बात तु तैश में आ गया
तेरा गुस्सा तेरी अक़ल को खा गया
जोश में आके तु ने यह माँ से कहा
मैं था खामोश सब देखता ही रहा
आज कहता हूँ पीछा मेरा छोर दो
जो है रिश्ता मेरा तुम से वो तोड़ दो
जाओ जा के कहीं काम धंधा करो
लोग मरते हैं तुम भी कहीं जा मरो
बैठ कर आहें भरती थी माँ रात भर
इनकी आहों का तुझ पर हुआ न असर
एक दिन बाप तेरा चला रूठ कर
कैसे बिखरी थी फिर तेरी माँ टूट कर
फिर वो भी बस काल को बुलाती रही
जिंदगी उसको हर रोज़ सताती रही
एक दिन मौत को भी तरस आ गया
इसका रोना भी तकदीर को भा गया
अश्क आँखों मैं थे वो रवाना हुई
मौत की एक हिचकी बहना हुई
एक सुकून उस के चेहरे पे छाने लगा
फिर तु मय्यत को उसकी सजाने लगा
मुद्दतें हो गई आज बुड्ढा है तु
टूटी खटिया पे पड़ा बोरा है तु
तेरे बच्चे भी अब तुझसे डरते नहीं
नफरतें हैं , मुहब्बत वो करते नहीं
दर्द में तु पुकारे के “ओ मेरी माँ ”
तेरे दम से ही रोशन थे दोनों जहाँ
वक्त चलता रहता है वक्त रुकता नहीं
टूट जाता है वो जो वक्त के आगे झुकता नहीं
बनके इबरात का तो अब निशा रह गया
ढूंढ अब ज़ोर तेरा कहाँ रह गया गया
तु अहकाम -ऐ -रब्बी बुलाता रहा
अपने मान -बाप को तु सताता रहा
काट ले तु वही , तु ने बोया था जो
तुझ को कैसे मिले तु ने खोया था जो
याद कर के गया दौर , तु रोने लगा
कल जो तु ने किया आज फिर होने लगा
मौत मांगे तुझे मौत आती नहीं
माँ की सुरत निगाहों से जाती नहीं
तु जो खांसे तो औलाद डाटते तुझे
तु है नासूर सुख कौन बांटे तुझे
मौत आयेगी तुझ को मगर वक्त पर
बन ही जाए गी कबर तेरी वक्त पर
कदर माँ बाप की गर कोई जान ले
अपनी जन्नत को दुनिया मैं पहचान ले
और लेता रहे वो बडों की दुआ
उसी के दोनों जहाँ , उसका हामी खुदा
याद रखना हर औलाद इस बात को
भूल जाना ना रहमत की बरसात को ।

माँ ......प्यारी ....माँ ....

धन्यवाद् ।

Wednesday, July 8, 2009

अपनी धरती ....अपना पर्यावरण ....

अब तक बहुत लिखा पढ़ा जा चुका है । पर्यावरण में फैले अलग अलग तरह के प्रदुषण के बारे में।
समय आ गया है .....प्रदुषण को भगाने वाले उपायों
को असली जामा पहानाने का,बारिश की बौछार के बीच हर जगह का मौसम खुशनुमा हो चुका है ।
तो की जाई एक शुरुवात अपने आस पास नए पौधे लगाने की। इसमें अपने परिचितों तो को भी प्रोत्साहित करने की ।
क्योंकि हो सकता है आप समयाभाव या जमीन की अनुपलब्धता के कारन इसमें अपना सीधा योगदान इसमे नही दे पा रहे हैं ।तो इन विचारों को आगे बढाकर ,लोगों को प्रोत्साहित कर इसमे अपना योगदान बढ़ा सकते हैं।
तो इस साल हम सब मिलकर इस नेक काम में अपना व्यक्तिगत योगदान निश्चित करें।माँ प्रकृति का मौसम भी अनुकूल है ।
इस बारे में अपने अनुभव से आने वाले पोस्ट में अवगत करूँगा।तब तक के लिए धन्यवाद् ।

आपका,
कन्हैया.