मंदी का असर......कार पूलिंग . भाग -1
मंदी आई थी ....कहीं कहीं अभी भी है .......या आने से पहले ही मीडिया द्वारा ले आई गई थी ,हमें तो समझ में नही आया । लोग कहते हैं अभी भी गई नही है .....वापस आ सकती है फिर से ....
मंदी के लेखा जोखा में हम भी दिमाग लगाते रहे ....यूँ कहें तो दिमाग का दही बनाते रहे ..
जहाँ तक समझ पाया तो लगता है मंदी मैडम जी जितनी आई नहीं थी उससे ज्यादा उसे बताई
गई .....और संस्थाओं ने अलग अलग तरीके से उसका फ़ायदा भी उठाया ......आप लोगों को भी
पता होगा .प्राइवेट जॉब में ऐसे माहोल का पहला अनुभव था .....कुछ समझ भी नहीं आता था। क्या हो रहा है.....क्या करना चाहिए । कुछ दिनों बाद घर पर बाबुजी (पिताजी ) से बात हो रही थी बोले पेपर आजकल मंदी की ख़बर से भरा रहता है ,तुम्हारा जॉब तो सब ठीक चल रहा है न ......हम भी बोले हाँ सब ठीक है ....क्या बोलते ..शनिवार की छुट्टी हो गई है ......और उसके पैसे कट रहे हैं ......वैसे भी ...जब आप घर से दूर रह रहे होते हैं तो फ़ोन पर सब ठीक ही हो ता है ...सही वस्तुस्थिति तो घर जाकर ही पता चल पाती है ।
हाँ तो जितना आप नहीं सोच रहे होते मंदी के बारे में उससे ज्यादा परोसी,परीचित चिंतित रहते ....
कुछ सहकर्मी का तो यही काम हो गया था .......कुछ भी बात ...मंदी को लपेटे में ले लेंगे ....भाई लोगों की तो दिनचर्या हो गई थी,कि रात में न्यूज़ देखना और सुबह मोर्निंग मीटिंग में उसे जनता के सामने परोसना हो गया था ....अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ पर तो अच्छी पकर बन गयी थी। आदत ऐसी हो गयी थी की उन्हें मना भी करदो ,नहीं मानते ......पूरी कहानी सुनाकर ही दम लेंगे।कमाल के जीव हुआ करते हैं।ये समझ लो आपकी सहनशीलता के ये असली थर्मामीटर होते हैं ।
कहानी का शेष भाग आने वाले पोस्ट में ।
धन्यवाद् ।
कन्हैया.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
bhai , ye to sahi hai ki mandi ne haal behaal kar rakha hai...
ReplyDeleteaabhar
vijay
pls read my new poem "झील" on my poem blog " http://poemsofvijay.blogspot.com
Bahut khoob, aglee kadee kee prateechha rahegee.
ReplyDelete{ Treasurer-T & S }
पता है अभिलाषा जी, हम भारतीय भेड़ की तरह हैं,जिन्हें मिडिया अपनी मर्जी से जैसा चाहे जहाँ चाहे हांक ले जाती है...
ReplyDeleteजहाँ हर ओर भ्रान्ति फैलाई जा रही है,आपका यह प्रयास बड़ा ही अच्छा लगा...
लिखती रहें...शुभकामनायें.
mandi hamesaha nazar aati hai indian marketmein to... khas kar tab jab incremen hon ho
ReplyDeletefor travel information pls visit http://www.aachman.com/